हरिद्वार में विजयदशमी धूम, दो-दो रावण पुतलों का होगा दहन, पुलिस अलर्ट।
विजयदशमी का पर्व पूरे देशभर में उल्लास और परंपरागत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी जगह-जगह मेलों और रामलीला आयोजनों का रंग बिखरा है। सेक्टर-4 में दशहरे के अवसर पर 55 हजार की लागत से 55 फुट ऊँचा रावण पुतला तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसी ग्राउंड में सेक्टर-4 और सेक्टर-5 की समितियों के पुतले एक साथ रखे गए हैं। ऐसे में आज शाम को दर्शकों को एक ही मैदान पर दो-दो रावण पुतलों के दहन का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। रामलीला कमेटी के कार्यक्रम के समापन के बाद इन पुतलों का दहन किया जाएगा। इस मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। रावण दहन के समय ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा और विशेष पुलिस टुकड़ियाँ तैनात रहेंगी, ताकि किसी तरह की अफवाह या अव्यवस्था न फैल सके। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हरिद्वार में भीशेष उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।