हरिद्वार
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर हरिद्वार में खास कार्यक्रम, संस्कार और समर्पण की मिसाल बताया संगठन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक निजी होटल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन की शताब्दी पर इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि आरएसएस इस दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। आज जिन संस्कारों और मूल्यों की हम बात करते हैं, वे सब आरएसएस की देन हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में भारत का नाम उज्ज्वल तरीके से लिया जाता है, यह परमपिता की कृपा है कि हम सब मिलकर आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होते हुए देख रहे हैं।