ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार में पेट्रोल पंप का बड़ा फर्जीवाड़ा! 11 लीटर की टंकी में भर दिया 17 लीटर तेल, ग्राहक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
हरिद्वार के ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
एक ग्राहक अपनी पल्सर बाइक में तेल डलवाने पहुंचा, जिसकी टंकी की क्षमता 11 लीटर बताई जाती है।
लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उसमें 17 लीटर तेल भर दिया। जब ग्राहक ने रसीद देखकर आपत्ति जताई तो मौके पर विरोध करना शुरू कर दिया
ग्राहक ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी मिलकर लोगों से ठगी कर रहे हैं और मशीनों में हेराफेरी कर अधिक बिल वसूलते हैं।
इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो कई लोगों ने भी अपनी पुरानी शिकायतें दोहराईं।
फिलहाल ग्राहक ने मामले की शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज कराने की बात कही है,
जबकि पेट्रोल पंप कर्मचारी अपनी सफाई में तकनीकी गलती का हवाला दे रहे हैं।