हरिद्वार
हरिद्वार में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश: जिला जज, डीएम और एसपी क्राइम ने दी युवाओं को जागरूकता की सीख”
*एंकर* हरिद्वार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में “नशे को जो अपनाएगा, पूरे जीवन वह पछताएगा” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशा योजना-2015 (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशा उन्मूलन हेतु कानूनी सेवाएं) के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त ने कहा कि “नशे की लत युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रही है। हमें समाज में इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।”

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि “आज के समय में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे बच्चे और युवा नशे के चंगुल में न फँसे। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।”
वहीं, एसपी क्राइम जितेंद्र महेरा ने कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को तोड़ देता है। पुलिस विभाग स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं को इस खतरे से अवगत कराता रहेगा।”
रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया।
*बाइट :नरेंद्र दत्त जिला जज हरिद्वार*
*बाइट मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार*
*बाइट: जितेंद्र मेहरा एसपी क्राइम हरिद्वार*