डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में अत्मलपुर बौंगला में हुआ क्रॉप कटिंग डेमो,,
किसानों की वास्तविक उपल और लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की बड़ी पहल

हरिद्वार में आज कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम अत्मलपुर बौंगला में धान की फसल का सटीक आंकलन (क्रॉप कटिंग प्रयोग) कराया गया। इस मौके पर कृषि विभाग की टीम ने वैज्ञानिक पद्धति से खेतों में जाकर फसल की कटाई की और प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता का मूल्यांकन किया। यह क्रॉप कटिंग डेमोंस्ट्रेशन, हरिद्वार जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में चल रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक उपज का डेटा एकत्र करना है ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ समय पर और सटीक रूप से मिल सके।


