CDO CHARGE
हरिद्वार के नए सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने चार्ज संभाल लिया है। विकास भवन में चार्ज संभालने के बाद सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात की। नए सीडीओ का विकास भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। सीनियर पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्र पहले भी हरिद्वार जिले में अहम पदों पर रह चुके हैं। सीडीओ ने मनरेगा, यूसीसी रजिस्ट्रेशन समेत तमाम विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना अपनी प्राथमिकता बताया।


