संत लाखों ले कर फरार
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम के संत पर लाखों रुपए लेकर फरार हो जाने का आरोप लगा है। यहां जगजीतपुर स्थित महामृत्युंजय मठ के कोठारी महंत वैराग्य पुरी 28 लाख रुपए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। मठ के अध्यक्ष यमुना पुरी ने वैराग्य पूरी को आश्रम का कोठारी और अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। वैराग्य पुरी ने साल 2009 में संन्यास लिया था। जिसके बाद से वे मठ की सारी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मठ के अध्यक्ष यमुना पुरी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी संत को खोजने की गुहार लगाई है। संत के पैसा लेकर फरार हो जाने की घटना से संत समाज में हलचल मची हुई है।
===================================
आप के अपने शहर में



