अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सील तोड़कर चला रहे क्रेशर पर मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा ने टीम के साथ ग्राम बाड़ीटीप स्थित मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की। यह क्रेशर 6 अक्टूबर को सीज किया गया था, लेकिन संचालक ने सील तोड़कर इसे पुनः चालू कर अवैध खनिज उठाया। इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली लक्सर में
एफआईआर दर्ज कराई और क्रेशर को फिर से सील कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकार को राजस्व हानि पहुँचाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार
…………………………………………………………………….


