– हरिद्वार की कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने रचा इतिहास, मिल रही शुभकामनाएं
– विश्व दिव्यांग दिवस पर हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को दिव्यांग उत्थान व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद संस्था के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा, जहां ट्रस्ट की संस्थापक वैशाली शर्मा को शुभकामनाएं देने पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए बल्कि सम्पूर्ण हरिद्वार के लिए गौरव का क्षण है। इस दौरान लक्सर नगर पालिका चेयरमैन संजीव चौधरी, सिडकुल एमएसएमई संगठन के अध्यक्ष हिमेश कपूर समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संचालिका वैशाली शर्मा ने इस सम्मान को टीम के समर्पण और निरंतर सेवा भाव का परिणाम बताते हुए कहा कि हरिद्वार की एकमात्र संस्था के रूप में चयनित होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय पुरस्कार से उनकी पूरी टीम का मनोबल और ज्यादा मजबूत हुआ है और अब वे भविष्य में और उत्साह तथा प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।