CONGRESS ABHIYAN
कांग्रेस इन दिनों केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। हरिद्वार के शिव मूर्ति चौक पर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार पर भी लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि ये अभियान जनता को जागरूक करने और लोकतंत्र को बचाने के लिए शुरू किया गया है।
===================================



